15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : नेशनल हाइवे पर सफर को आसान बनाएगा राजमार्ग यात्रा ऐप

NHAI: एक क्लिक पर पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल और अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी

less than 1 minute read
Google source verification
NHAI

NHAI

नेशनल हाईवे पर अब अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए किसी से पूछताछ करने की जरूरत नहीं होगी। पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल और अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी भी यात्रियों को उनके स्मार्ट फोन में सिर्फ एक ऐप डाउनलोड करने से मिल जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए एकीकृत मोबाइल एप्लीकेशन राजमार्ग यात्रा ऐप की शुरुआत की है। यह ऐप यात्रियों के अनुकूल है। इसे गूगल प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है।

शिकायत निवारण का भी प्रबंध

ऐप पर यात्रियों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्गों पर विभिन्न प्रकार की जानकारी मिलन के साथ ही शिकायत निवारण भी किया जा सकेगा। इसके लिए ऐप में पूरा सिस्टम दिया गया है। ऐप फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। ऐप राष्ट्रीय राजमार्ग के यात्रियों को वन स्टॉप प्लेटफॉर्म की तरह जानकारी उपलब्ध कराएगा। इससे तत्काल मौसम की स्थिति, समय पर प्रसारण सूचनाएं और नजदीकी टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल और अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी भी मिलेगी।

शिकायत को कर सकते हैं ट्रैक

ऐप में बिल्ट-इन शिकायत निवारण सिस्टम है। यात्री किसी भी संदेश को स्पष्ट रूप से जानने के लिए जियो-टैग कर वीडियो या फोटो को एड कर राजमार्ग से जुड़ी रिपोर्ट कर सकते हैं। ऐप से पंजीकृत शिकायत को समयबद्ध तरीके से निपटाने का प्रावधान किया गया है। किसी भी देरी के मामले में सिस्टम-जनरेटेड मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। यात्री पूर्ण पारदर्शिता के लिए अपनी शिकायतों की स्थिति को भी ट्रैक कर सकते हैं।

फास्टैग सेवाएं
ऐप विभिन्न बैंक पोर्टलों से जुड़ा है, जिससे उपयोगकर्ता एक ही प्लेटफॉर्म पर अपने फास्टैग को आसानी से रिचार्ज करा सकते हैं और मासिक पास ले सकते हैं। साथ ही फास्टैग संबंधित अन्य बैंकिंग सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना सकते हैं।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग