6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

75 वर्षीय भाजपा के अध्यक्ष ने दिखाया बडा दिल, कही ऐसी बात, युवाओं में जगी नई उम्मीद

टिकट मांगने के लिए युवाआ का आगे आना चाहिए-सैनी पीएम के कार्यक्रम पर कहा यह सरकारी कार्यक्रम, सरकार व्यवस्था तो करेगी ही  
2 min read
Google source verification
madan lal saini

जयपुर।
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा है कि राजनीति में अब युवाओं को आगे आना चाहिए। टिकट भी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मिलने चाहिए और उनको पार्टी का काम भी करना चाहिए।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने आए मदन लाल सैनी ने कहा कि टिकट किसको मिलना चाहिए। यह जो पार्लियामेंट्री बोर्ड ही तय करेगा। इसमें और कोई कुछ नहीं कर सकता। पीएम के कार्यक्रम में सरकार की ओर से तैयारियां किए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रम है। सरकार ही व्यवस्थाएं करेंगी। भाजपा की सरकार है। इसलिए भाजपा भी अपने स्तर पर रैली की तैयारियां कर रही है। सैनी ने बताया कि रैली में आने वालों को कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए जयपुर से दस से पन्द्रह किलोमीटर पहले ही उनके खाने-पीने की व्यवस्था कर दी गई है। जयपुर शहर में सात रूटों से जनता आएगी। मंत्री पुत्र की मारपीट प्रकरण के मामले मंे उन्होंने कहा कि उनके पास मैसेज आया है। इस पर जानकारी करेंगे।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश भर में महिलाओं को पीएम की सभा में आने के लिए पीले चांवल बांट कर आमंत्रित करेगा। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष को पीले चांवल देकर इसकी शुरूआत की गई है।

सैनी है 75 वर्षीय
मदन लाल सैनी का जन्म 1943 में हुआ था। वे इस साल 75 वर्ष के होने जा रहे हैं। अब तक वे एक बार विधायक रह चुक हैं, जबकि दो बार सांसद और एक बार विधायक का चुनाव हार चुके हैं। कहते हैं राजनीति में उम्र कोई बाधा नहीं है, लेकिन सैनी ने युवाओं को राजनीति में आगे आने की बात कह कर यह संकेत दे दिए कि भाजपा ने जो पॉलिसी बनाई है। वे उसी पॉलिसी के तहत काम करेंगे और युवाओं को राजनीति में आगे लाएंगे। कुछ समय पहले भाजपा ने तय किया था कि विधायक या सांसद भले ही ७५ वर्ष का हो, लेकिन सत्ता की बागडोर ७५ वर्ष से कम उम्र के नेताओं को ही सौंपी जानी चाहिए।