27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर बम ब्लास्ट पीडित बिनवानी के घर में बजेगी शहनाई

21 जून को मालवीय नगर सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक केंद्र में होगा महिला संगीत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 19 Jun 2018, 9:58 PM IST

jaipur

जयपुर बम ब्लास्ट पीडित बिनवानी के घर में बजेगी शहनाई

अविनाश बाकोलिया / जयपुर. घर में शादी का माहौल, बहनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है कि कुछ दिन छोटी बहन किरण की डोली भी उठेगी। इस खुशी के माहौल में कमी है, तो सिर्फ इन बेटियों के पिता की, जो वर्ष 2008 में जयपुर बम ब्लास्ट में मारे गए थे।

मालवीय नगर निवासी किरण की शादी 22 जून को सवाई माधोपुर निवासी पुष्पेन्द्र मोटवानी से है। 21 जून को सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक केंद्र में महिला संगीत का आयोजन होगा। इसकी तैयारी में बहनें और भाई लगे हुए हैं। राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष रवि नैय्यर और जिला मंत्री संजीव नारंग किरण के पिता का फर्ज निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि मालवीय नगर निवासी मुरलीधर बिनवानी सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर के पास पान की थड़ी लगाते थे। सीरियल ब्लास्ट में मुरलीधर की मौत हो गई। फिर से आईं खुशियां किरण की बड़ी बहने नीलम और रेणु ने बताया कि पापा तो चले गए। पापा की कमी तो पूरी नहीं हो सकती। खुशी इस बात की है कि घर में फिर से खुशियां आईं हैं। मां रीता कहतीं हैं कि पति के जाने के बाद बिल्कुल अकेली हो गई थी। बस यही सोचती थी कि मेरी बेटियों की शादी कैसे होगी, लेकिन पंजाबी महासभा ने मेरी सारी चिंता दूर कर दी।

दो बहनों की पहले हो चुकी है शादी
बिनवानी परिवार में किरण से पहले बड़ी बहन नीलम और रेणु की शादी भी राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा की ओर से हुई थी। टलास्ट के बाद सरकार की ओर से रेणु को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई। अभी रेणु की कलेक्ट्रेट में यूडीसी के पद पर कार्यरत है। रेणु ने बताया कि नौकरी लगने के बाद बलास्ट के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई।

यह भी पढें : सोते मिले मास्टरजी, देखें स्कूल खुलने के बाद पहले दिन की कुछ दिलचस्प तस्वीरें