5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान की यात्रा पर, यह रहेगा अमित शाह- राजे का कार्यक्रम

- राजस्थान गौरव यात्रा होगा नाम, तीसरी बार भी चारभुजाजी से ही सीएम शुरु करेंगी  
2 min read
Google source verification
CM Vasundhara Raje

CM Vasundhara Raje

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार से एक बार फिर राजस्थान की यात्रा पर निकल रही हैं। इस बार यात्रा का नाम होगा राजस्थान गौरव यात्रा। राजे तीसरी बार राजस्थान की यात्रा पर जा रही हैं और तीसरी बार भी उनकी यात्रा चारभुजाजी से ही शुरू हो रही है। इस बार की यात्रा चरणों में होगी और जब भी मुख्यमंत्री जिस संभाग की यात्रा शुरु करेगी, वह किसी ना किसी मंदिर से ही यात्रा की शुरूआत करेंगी। यह यात्रा प्रदेश की 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 165 में विस क्षेत्रों में जाएंगी। यह यात्रा कुल 58 दिन की होगी। इसमें 18 दिन का ब्रेक होगा और चालीस दिन का सफर होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस यात्रा के शुरुआत कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

4 अगस्त से शुरू होने वाली यात्रा का समापन 30 सितंबर को अजमेर जिले की पुष्कर विधानसभा में होगा। मुख्यमंत्री 58 दिन में 6054 किलोमीटर की यात्रा सात संभागों की करेंगी। पूरी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 135 जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगी और 371 जगह उनका स्वागत होगा।

मुख्यमंत्री शनिवार सुबह ही जयपुर से चारभुजाजी के लिए उड़ान भरेंगी। चारभुजाजी में दर्शन करने के बाद कांकरोली के स्टेडियम में सभा होगी। इसमें करीब दो लाख भाजपा कार्यकर्ता और जनता को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा ने उदयपुर संभाग को छोड़ कर सभी विधानसभाओं को 500-500 कार्यकर्ताओं को लाने का टारगेट दिया है।

उदयपुर संभाग से यात्रा की शुरुआत
पहले चरण में यह यात्रा उदयपुर संभाग में चार अगस्त से दस अगस्त तक रहेगी। यात्रा उदयपुर संभाग की 23 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। मुख्यमंत्री अठारह आम सभाएं करेंगी और सात दिन में यह यात्रा 886 किलोमीटर चलेगी।

तीसरी यात्रा वह भी चारभुजाजी से
मुख्यमंत्री प्रदेश में अब तक दो बार यात्रा निकाल चुकी हैं। यह दोनो यात्राएं संगठन में रहते हुए निकाली थी, वहीं पहली बार वे मुख्यमंत्री रहते हुए यात्रा निकाल रही हैं। एक संयोग यह भी है कि पहली बार निकाली गई परिवर्तन यात्रा और दुसरी बार निकाली गई सुराज संकल्प यात्रा चारभुजाजी से ही शुरू की गई थी और शनिवार से जो तीसरी यात्रा निकाली जा रही है, वह भी चारभुजाजी के दर्शन करने के बाद ही निकाली जाएगी।

हर बार मंदिर में दर्शन के बाद ही शुरु होगी यात्रा
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यह यात्रा संभागवार करेंगी। संभागवार यात्रा किसी ना किसी मंदिर में दर्शन करने के बाद ही शुरु होगी। उदयपुर में चारभुजाजी के दर्शन करने के बाद यात्रा शुरु होंगी। इसी तरह भरतपुर की यात्रा रणभम्भौर के गणेश मंदिर, जोधपुर की यात्रा तनोट माताजी, बीकानेर की सालासर बालाजी, कोटा संभाग की भगवान केशव मंदिर, जयपुर की यात्रा लालसोट की पीपलाज माता और अजमेर संभाग की ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने के बाद यात्रा शुरु होगी।

यह रहेगा अमित शाह-वसुंधरा राजे का कार्यक्रम
अमित शाह- सुबह दस बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे। 11 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। 11.40 बजे चारभुजानाथ पहुंचेंगे। 1 बजे सभा को सम्बोधित करने कांकरोली आएंगे। 3.45 बजे उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना।

वसुंधरा राजे- सुबह 10 बजे जयपुर से उड़ान भरेंगी। 10.45 बजे उदयपुर पहुचेंगी। 11 बजे चारभुजानाथ के लिए उड़ान भरेंगी। 12.30 बजे कांकरोली पहुचेंगी। 1 बजे सभा को संबोधित करनेे पहुचेंगी। 3 बजे कांकरोली से रथ में सवार होकर 4 बजे नाथद्वारा पहुचेंगी।

यात्रा किस संभाग में कितने दिन
उदयपुर 7 दिन
भरतपुर 4 दिन
जोधपुर 7 दिन

बीकानेर 6 दिन
कोटा 4 दिन

जयपुर 5 दिन
अजमेर 7 दिन