अजमेर के अलावा हिंदू संगठनों ने बुधवार को बांसवाड़ा, झालावाड़ और राजसमंद में भी विरोध प्रदर्शन किया। बांसवाड़ा में हिंदू समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। झालावाड़ में बीजेपी और हिंदू संगठनों के साथ मिलकर मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया और राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग की। वहीं, राजसमंद में सर्व हिंदू समाज के लोगों कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान भाजपा और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।