
,,
जयपुर। Pokhran Nuclear Test: भारत देश के इतिहास में 11 मई का दिन एक खास वजह से हमेशा जाना जाएगा। 11 मई 1998 को कई बड़ी घटनाएं हुई लेकिन इस दिन की घटना को सबसे ज्यादा याद किया जाता है वो है राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण का ऐलान। भारत के इस ऐलान से पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी, क्योंकि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। भारत की इस सफलता पर अमेरिका के CIA ने भी माना कि भारत उन्हें चकमा देने मे सफल रहा। इस धमाके के बाद से 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। ये 1998 के परमाणु परीक्षण का ही परिणाम है कि आज भारत आईटीईआर (ITER) में भागीदार है, और न्यूक्लियर प्रौद्योगिकी के मामले में हम दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।
तात्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में 11 मई 1998 को भारत ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिससे पूरी दुनिया दंग रह गई। भारत ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में खेतोलाई गांव के पास कुल पांच परमाणु परीक्षण किए। खास बात यह है कि इस पूरे परीक्षण को इतने गुपचुप तरीके से किया गया कि पूरी दुनिया के परमाणु संयंत्रों और सैन्य गतिविधियों पर सैटेलाइट से निगरानी करने वाला अमरीका भी दंग रह गया था।
नेशनल टेक्नोलॉजी डे तौर पर मनाया जाता है
इस सफल परीक्ष के साथ ही भारत एक परमाणु ताकत बना। वाजपेयी ने नारा दिया था- जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान। इसी वजह से इस दिन को हर साल नेशनल टेक्नोलॉजी डे के तौर पर मनाया जाता है। आपको बता दें कि अमरीकी खुफिया एजेंसी सीआईए ( CIA ) भारत पर नजर रखे हुए थी और उसने पोखरण पर निगरानी रखने के लिए 4 सैटलाइट लगाए थे। बावजूद इसके भारत ने सीआईए और उसके सैटलाइटों को चकमा देने की योजना बनाई और इसे सफलतापूर्वक अंजाम भी दिया।
देश और दुनिया में 11 मई की प्रमुख घटनाएं
2020 : देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 67,152 पर पहुंची। मरने वालों का आंकड़ा 2,206 को पार कर गया।
2008: में न्यूयॉर्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया था
2000: में पापुलेशन वॉच के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पार पहुंची थी।
1998: यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बनाया गया था।
1995: अमरीका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
1988: आज के ही दिन फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।
1965: बांग्लादेश 11 मई को आए चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
1951: राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था।
1833: अमरीका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हो गई थी।
1784 : अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।
Published on:
11 May 2023 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
