केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि मेटान्यूमोवायरस किसी भी अन्य श्वसन वायरस की तरह है, जो सर्दी के दिनों में फ्लू जैसे लक्षणों का कारण बनता है। ऐसे में खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। खूब पानी का सेवन करें। बीमार हैं तो दूसरों से दूरी बनाकर रखे।