22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली गीतों पर नाचे 

जलसेन के पास स्थित राष्ट्रीय पार्क में शनिवार अलसुबह फागुन की बही बयार में जवान और बुजुर्गों होली के गीतों पर खूब नृत्या किया। 

2 min read
Google source verification

image

afjal khan

Feb 28, 2015

जलसेन के पास स्थित राष्ट्रीय पार्क में शनिवार अलसुबह फागुन की बही बयार में जवान और बुजुर्गों होली के गीतों पर खूब नृत्या किया।

लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाई और ठण्डई का लुत्फ उठाया। करीब तीन घंटे तक चले फागोत्सव से शांत रहने वाले पार्क का माहौल ढोलक की थाप और फाग की स्वर लहरियों से गुंजायमान रहा। मौका था दिव्य योग साधना एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के होली मिलन एवं फागोत्सव का।

सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुए फागोत्सव में हरिदेव कला मण्डल के छैल बिहारी पाठक, अजय पाठक, रमाकांत पण्डा, माखन लाल सोनी, छोटे लाल सारस्वत व अन्य ने हारमोनियम व ढोलक की संगत पर बृज होली गीतों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान
मदन मोहन की यार होली खेले गूजरी...Ó पर निरंजन शर्मा, महेश सोनी, मुकेश कम्बलवाल, विष्णु गुप्ता ने नृत्य किया।

कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों द्वारा गुलाब की पंखुडिय़ों की बौछार की तथा एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं।

हरिदेव मंदिर में फागोत्सव आज
हरिदेवजी मंदिर में रविवार दोपहर फागोत्सव होगा। इसमें होली गायन के साथ अबीर से होली खेली जाएगी।

कला मंडल संयोजक छैलबिहारी पाठक ने बताया कि दोपहर दो बजे से फागोत्सव में हरिदेव कला मण्डल सहित जयपुर से आए लोक गायक फाग गीतों की प्रस्तुति देंगे।

होली गायन आज
करौली। अग्रवाल युवा संगठन व महिला मंडल की ओर से रविवार को गोविन्द देवजी मंदिर परिसर में होली गायन कार्यक्रम होगा। युवा संगठन के अध्यक्ष सुमित सिंहल ने बताया कि कार्यक्रम में मंडलियां होली गीत प्रस्तुत करेंगी।

फागोत्सव कल
टोडाभीम। अग्रवाल सदन में सोमवार दोपहर दो बजे अग्रवाल समाज महिला संगठन की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल की अध्यक्षता में फागोत्सव होगा। नवयुवक मंडल महामंत्री उल्लास अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

होली मिलन तीन को
पटोंदा। अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को होली मिलन समारोह होगा। अग्रवाल समाज की मंजू गोयल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा गुप्ता व उपाध्यक्ष लज्जारानी उपस्थित रहेंगी।

बही फाग गीतों की रसधार
मासलपुर।. चैनपुर में ब्रह्मऋषि आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को होली महोत्सव का आयोजन हुआ।

आश्रम के संत भगवानदास के सान्निध्य में पूरण मीणा पटवारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फाग गीतों की रसधार से श्रोता सराबोर हो गए।

होली गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। करौली की गोमती महिला मंडल द्वारा मेरो खो गयो बाजू बंद... की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे।

सुशीला शर्मा, हेमा, लक्ष्मी व संतरा एंड पार्टी ने मैं तो फागुन में हुई अलमस्त.... एवं तेरे दो-दो मैया- बाप सांवरे तेरे संग होरी नाय खेलूं... पर महिलाओं ने नृत्य किया।

करौली के पं. हरिप्रसाद, रोहिताश राणा व दीनदयाल ने होरी में बोले-बोल...., गिर्राज प्रसाद ने होरी में तबाही मच जाएगी... गीतों की प्रस्तुति दी।

सूरौठ के राजू लाल एण्ड पार्टी ने होरी खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा... होली गीत गाए। कार्यक्रम में चैनपुर, भैंसावट, मासलपुर की महिला मंडलियों ने भी होली गीतों की प्रस्तुति दी। अंत में संत भगवानदास ने कलाकारों को स्वागत किया।