20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में 74 साल का बुजुर्ग इस महिला के जाल में फंसा, गवां बैठा 40 लाख

राजधानी जयपुर में हनीट्रेप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर में 74 साल का बुजुर्ग महिला के जाल में फंसा, गवां बैठा 40 लाख

जयपुर में 74 साल का बुजुर्ग महिला के जाल में फंसा, गवां बैठा 40 लाख

जयपुर। राजधानी जयपुर में हनीट्रेप का मामला सामने आया है। भट्टाबस्ती पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 56 साल की एक महिला की ओर से 74 साल के बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने का है। आरोपी महिला अब तक 40 लाख रुपए वसूल चुकी है।

भट्टाबस्ती थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि विद्याधर नगर निवासी आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। 9 मई को पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया कि एक महिला उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही है। उससे 40 लाख रुपए ले चुकी है। अब उससे 20 लाख से एक करोड़ रुपए तक की मांग ओर कर रही है। आरोपी महिला की ओर से 10 मई को 10 लाख रुपए और 20 मई को 10 लाख रुपए लेना तय किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने प्लान बनाया। आरोपी महिला को 9 मई को योजनाबद्ध तरीके से 5 लाख रुपए दिए गए। विद्याधर नगर में आरोपी महिला ने 5 लाख रुपए लिए। यह रुपए लेते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।