5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
दिव्यांगजनों को किया सम्मानित
Play video

दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

17 दिव्यांगजनों को दी स्कूटी
Google source verification

जयपुर

image

Nitin Sharma

Feb 25, 2019

जयपुर । प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विशेष योग्यजनों के जीवन को सरल बनाने के लिए व्यवहारिक कठिनाईयों को प्राथमिकता से दूर करने का भरसक प्रयास करेगी। समारोह की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने की।
मेघवाल सोमवार को ओटीएस के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित विशेष योग्यजन निदेशालय द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह मुख्य अतिथियों के रूप में संबोधित कर रहे थे।
मेघवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार विशेष योग्यजनों को सरकारी नौकरी एवं विशेष संस्थाओं में 3 प्रतिशत से बढाकर 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। वहीं विशेष योग्यजनों की पेंशन में बढोतरी की गई। मेघवाल ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग लाखों व्यक्तियों, महिलाओं, बच्चो, विमंदित बच्चों, दिव्यांगजनों की सेवा का काम करता है। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं द्वारा विशेष योग्यजनों के लिए किए जाने सकारात्मक प्रयासों की सराहना की। समारोह में सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजनों एवं विशेष योग्यजनों को क्षेत्र में कार्यरत 13 श्रेणियों में 58 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों को 10 हजार रूपए एवं संस्थाओं को 15 हजार रूपए नगद राशि, शॉल, मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन कर्मचारी श्रेणी में 7 को स्वनियोजित विशेष योग्यजन श्रेणी में 3 को, विशेष योग्यजन व्यक्तियों के लिए कार्य करने की सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रेणी में 9 को, विशेष योग्यजन व्यक्तियों के लिए कार्य करने की सर्वश्रेष्ठ संस्था श्रेणी में 6 को, प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार श्रेणी में 6 लोगों को, विशेष योग्यजन जीवन सरल करने के क्षेत्र में कार्यरत विभोर शर्मा को, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए हनुमानगढ जिले को, उत्कृष्ठ सृजनशील व्यस्क विशेष योग्यजन व्यक्तियों के लिए पुरस्कार को रामप्रकाशन एवं मनोज कुमार को तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन खिलाडी श्रेणी में 22 पैरा खिलाडियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में विशेष योग्यजन निदेशक राजेंद्र सिंह बांकावत ने विशेष योग्यजनों के लिए प्रदेश में संचालित योजनाओं के लाभार्थियों की विस्तार से जानकारी दी।

17 दिव्यांगजनों को दी स्कूटी

समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल एवं राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव व अन्य अधिकारियों ने 17 दिव्यांगजनों को स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। मेघवाल ने स्कूटी की चाबी प्रदान करने के दौरान दिव्यांगजनों से बात कर स्कूटी मिलने से फायदे की जानकारी भी ली।