थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पिकअप चालक न्यनाथ कर्मजीत (28) पुत्र जसवंत सिंह निवासी नोगांव पुलिस थाना रामगढ़ जिला अलवर है। दूसरा पिकअप चालक घायल अनिल कुमार (22) पुत्र विनोद कुमार निवासी डिडवाना पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा है। दो पिकअप में से एक कार डाक पार्सल व दूसरी खाली थी। जिस पिकअप में आग लगी थी, उसमें सीएनजी लगी हुई थी। वह सवाई माधोपुर से टोंक की ओर जा रहा था। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। तब तक पिकअप चालक की मौत हो चुकी थी।