13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horror Rajasthan Assembly: 199 के फेर में 15वीं विधानसभा, 199 से हुई शुरू, 199 पर होगी खत्म

राजस्थान विधानसभा का नया भवन अपनी अनूठी कला के साथ-साथ एक विशेष संयोग के लिए भी हमेशा याद रखा जाता है। यहां कभी 200 विधायकों का कोरम पूरा नहीं रहता है। हर बार विधायकों की मौत या अन्य कोई वजह के कारण एक या दो सीट खाली ही रहती है। पिछले 2013 और 2018 के बाद 2023 में भी 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 29, 2023

Rajasthan Assembly

Rajasthan Assembly

राजस्थान विधानसभा का नया भवन अपनी अनूठी कला के साथ-साथ एक विशेष संयोग के लिए भी हमेशा याद रखा जाता है। यहां कभी 200 विधायकों का कोरम पूरा नहीं रहता है। हर बार विधायकों की मौत या अन्य कोई वजह के कारण एक या दो सीट खाली ही रहती है। पिछले 2013 और 2018 के बाद 2023 में भी 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहा है। वर्तमान 15वीं विधानसभा की बात की जाए तो इसकी शुरुआत 199 सीटों के साथ शुरू हुई थी। अलवर के रामगढ़ में बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की मौत के बाद चुनाव टल गया था। इसके बाद इस सीट पर उप चुनाव हुआ और कांग्रेस की सफिया जुबेर को जीत मिली थी। अब इस विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, लेकिन एक सीट खाली पड़ी है। गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। समय कम होने की वजह से इस सीट पर उप चुनाव नहीं हो सका।

2013 में भी 199 सीटों पर हुआ था चुनाव

इसे संयोग ही कहा जाए कि साल 2013 में अधिसूचना जारी होने के बाद चूरू विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार जे.पी. मेघवाल की अचानक मौत हो गई। इसके चलते 199 सीटों पर ही मतदान हुआ। इस बार भी 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहा है। 15 नवंबर को करणपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गुरमीत सिंह की मौत होने की वजह से यह संयोग बना है।

यह भी पढ़ें:-अगर राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो कौन होगा CM? इस नए चेहरे समेत 5 नेता दौड़ में शामिल

मौजूदा 15वीं विधानसभा

2020 - सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन
2020 - राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का निधन
2020 - सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक मास्टर भंवरलाल का निधन
2021 - धरियावद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का निधन
2021 - वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन
2022 - दिग्गज कांग्रेस नेता और विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन
2023 - करणपुर से कांग्रेस विधायक 'गुरमीत सिंह कुन्नर' का निधन