2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो कौन होगा CM? इस नए चेहरे समेत 5 नेता दौड़ में शामिल

मतदान बढ़ने के साथ ही भाजपा ने प्रचंड बहुमत मिलने की उम्मीद जताई है। मगर पार्टी ने अभी तक सीएम फेस घोषित नहीं किया है। जिसे लेकर कशमकश जारी है। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह साफ कर चुके हैं कि विधायक दल सीएम का फेस तय करेगा और उसके बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड अंतिम निर्णय करेगा।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Nov 28, 2023

diya_kumari_1.jpg

मतदान बढ़ने के साथ ही भाजपा ने प्रचंड बहुमत मिलने की उम्मीद जताई है। मगर पार्टी ने अभी तक सीएम फेस घोषित नहीं किया है। जिसे लेकर कशमकश जारी है। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह साफ कर चुके हैं कि विधायक दल सीएम का फेस तय करेगा और उसके बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड अंतिम निर्णय करेगा। पार्टी के कई नेता इस दौड़ में नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी इस दौड़ में शामिल हैं।

राजे को झालरापाटन से प्रत्याशी बनाया है। वो भाजपा की स्टार प्रचारक भी हैं। राजे के अलावा सांसद दीया कुमारी भी सीएम पद की दौड़ में हैं। दीया कुमारी ने विद्याधर नगर से चुनाव लड़ा है। इससे पहले वो सवाई माधोपुर से विधायक रह चुकी हैं और 2019 में राजसमंद से सांसद बनी थीं। दीया के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी इस दौड़ में शामिल हैं। केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल के पास ही इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव का सबसे ज्यादा जिम्मा रहा। वे घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष भी थे। हालांकि उन्हें पार्टी ने चुनाव मैदान में नहीं उतारा है।

राजेंद्र राठौड़, अश्विनी वैष्णव के नाम भी शामिल

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी इस बार सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं। इस बार उन्होंने सीट बदलकर तारानगर से चुनाव लड़ा है। इसी तरह केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को भी सीएम पद का उम्मीदवार माना जा रहा है। वैष्णव के जयपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा भी थी, हालांकि उन्हें पार्टी ने मैदान में नहीं उतारा।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Chunav: बदलेगा राज या कायम रहेगा रिवाज, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

नतीजे आने के बाद होगा निर्णय

पाटी सूत्रों की मानें तो 3 दिसंबर को नतीजे आने के बाद ही सीएम फेस को लेकर निर्णय होगा। नतीजे आने के बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों को एक होटल में रखा जाएगा। वहीं सीएम फेस को लेकर निर्णय किया जाएगा।