
नए साल में सरिस्का पर्यटकों से हाउस फुल, पाण्डुपोल दर्शन को भी उमड़े श्रद्धालु
जयपुर। वर्ष 2022 के पहले ही दिन सरिस्का बाघ परियोजना (Sariska Tiger Project) पर्यटकों से हाउस फुल रहा, वहीं नए साल में ऐतिहासिक पाण्डुपोल मंदिर में हनुमानजी के दर्शन के लिए 2500 से ज्यादा लोग पहुंचे। सरिस्का टाइगर रिजर्व में एक ही दिन में तीन हजार से ज्यादा लोगों की एंट्री से व्यवस्था भी गड़बड़ा गई और सरिस्का प्रशासन को आनन- फानन में श्रद्धालुओं को प्रवेश देने के लिए दो- तीन अतिरिक्त काउंटर लगाने पड़े। वहीं व्यवस्था बनाने के लिए थानागाजी से पुलिस कर्मी भी बुलाने पड़े। स्थिति यह हो गई कि दोपहर साढ़े तीन बजे बाद भी लोगों का सरिस्का पहुंचना जारी रहा। देरी से पहुंचने वाले प्रवेश नहीं दिए जाने पर श्रद्धालु वनकर्मियों से तकरार करते दिखे। बाद में समझाइश का उन्हें वापस भेजा गया। शनिवार को पाण्डुपोल दर्शन के लिए 900 चार पहिया, 450 से ज्यादा दो पहिया, तीन बड़ी बसों को प्रवेश दिया गया। इनमें 2500 से ज्यादा लोगों को प्रवेश दिया गया।
900 चार पहिया व 450 दो पहिया वाहन वाहनों को दिया प्रवेश
नए साल के पहले दिन शनिवार तथा राजकीय अवकाश के चलते बड़ी संख्या में लोग ऐतिहासिक पाण्डुपोल मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह के समय ज्यादातर श्रद्धालु स्थानीय रहे, जबकि दोपहर की पारी में बाहरी क्षेत्रों के श्रद्धालु भी सरिस्का पहुंचे। स्थिति यह हो गई कि दोपहर साढ़े तीन बजे बाद भी लोगों का सरिस्का पहुंचना जारी रहा। देरी से पहुंचने वाले प्रवेश नहीं दिए जाने पर श्रद्धालु वनकर्मियों से तकरार करते दिखे। बाद में समझाइश का उन्हें वापस भेजा गया। शनिवार को पाण्डुपोल दर्शन के लिए 900 चार पहिया, 450 से ज्यादा दो पहिया, तीन बड़ी बसों को प्रवेश दिया गया। इनमें 2500 से ज्यादा लोगों को प्रवेश दिया गया।
Published on:
02 Jan 2022 12:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
