
सूने मकानों में चोरों ने किए हाथ साफ
जयपुर. शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में चोरों ने सूने मकान में हाथ साफ किया। चोर मकानों का ताला तोड़कर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पहला मामला मुरलीपुरा थाना इलाके का है। प्रभात कॉलोनी स्थित धरोंदा अपार्टमेंट निवासी राजेन्द्र गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 22 दिसंबर को वह ऑफिस गया हुआ था। पत्नी सीमा सामान लेने दोपहर ढाई बजे मार्केट गई थी। आधे घंटे बाद जब वापस आई तो फ्लेट का कुंदा टूटा हुआ था। अलमारी में चाबी लगी हुई थी। चोर आराम से ढाई लाख रुपए नकद चोरी कर ले गया। दूसरा मामला विद्याधर नगर स्थित सतलज अपार्टमेंट में रहने वाली चावती देवी मीना ने दर्ज करवाया है कि वह 20 दिसंबर को भाई के साथ बाहर शादी में गई हुई थी। 22 दिसंबर को पड़ोसी ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। पीडि़ता ने घर आकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर ने एक लाख तीस हजार रुपए, दो सोने की चेन, एक सोने का पेंडेंट, चांदी की पायजेब चुरा लिए।
Published on:
23 Dec 2018 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
