17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार आम लोगों की पहुंच से दूर करेगी आमेर का शीश महल!, ताज महल से भी 10 गुना महंगा क्यों हो जाएगा शीश महल देखना, जानिए

— आमेर महल की टिकट में नहीं देख पाएंगे शीश महल, अलग से लेना होगा 500 रूपए का टिकट — एडमा की कार्यकारी समिति की बैठक में हुआ फैसला, राज्य सरकार को भिजवाया प्रस्ताव

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Pawan kumar

Oct 04, 2018

Amber fort

Amber fort

जयपुर। देश—दुनिया में मशहूर आमेर महल का शीश महल देखने के लिए आपको आमेर फोर्ट की टिकट के अलावा 500 रूपए चुकाने होंगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण की कार्यकारी समिति ने आमेर महल स्थित शीश महल को देखने के लिए अलग से टिकट लगाने का फैसला किया है। अब जल्द ही शीश महल के लिए अलग से टिकट लगाने की तैयारी चल रही है।

मौजूदा व्यवस्था में भारतीय पर्यटकों को आमेर महल में जाने के लिए 100 रूपए का टिकट लेना होता है। पर्यटक इसी टिकट से पूरे आमेर महल का भ्रमण करते हैं। भारतीय विद्यार्थियों के लिए टिकट 10 रूपए का है। जबकि विदेशी सैलानियों को आमेर महल भ्रमण के लिए 500 रूपए का टिकट और विदेशी स्टूडेंट्स को 100 रूपए का टिकट लेना होता है। इन्ही टिकट से पूरा आमेर घूमा जा सकता है। लेकिन आने वाले दिनों में ऐसा नहीं होगा। आमेर महल के शीश महल को देखने के लिए अलग से टिकट लेना होगा। भारतीय पर्यटकों के लिए शीश महल का टिकट 500 रूपए का प्रस्तावित है। जबकि विदेशी पर्यटकों को शीश महल के लिए 1,000 रूपए का टिकट खरीदना होगा। प्रस्तावित बदलाव के मुताबिक पर्यटकों को शीश महल सहित आमेर महल का टिकट या शीश महल के बिना आमेर महल का टिकट लेना होगा। एडमा, पर्यटन विभाग और पुरातत्व विभाग ने शीश महल को विशेष आकर्षण मानते हुए अलग से टिकट लगाने की तैयारी कर ली है।

आम पर्यटकों से दूर होगा शीश महल
अब सवाल ये उठता है कि यदि शीश महल के लिए भारतीय पर्यटकों से 500 रूपए वसूले जाएंगे, तो मध्य और कम आय वर्ग के लोगों के लिए शीश महल को देखना मुश्किल हो जाएगा। आमेर महल भ्रमण के लिए रोजाना करीब 4 हजार पर्यटक आते हैं, इनमें से 90 फीसदी भारतीय सैलानी होते हैं। शीश महल के लिए अलग से 500 रूपए की टिकट लागू करने का मतलब होगा कि परिवार सहित जयपुर भ्रमण पर आने वाले मध्यमवर्गीय लोग शीश महल देखना अफोर्ड नहीं कर पाएंगे।

ताज महल से 10 गुना होगा शीश महल का दीदार
आमेर के शीश महल के लिए अलग से टिकट लगने पर शीश महल देखना आगरा के ताज महल से 10 गुना और दिल्ली के लाल किले से 15 गुना महंगा हो जाएगा। जानकारी के अनुसार भारतीय पर्यटकों के लिए ताज महल का टिकट 50 रूपए का है। तो लाल किला का टिकट 35 रूपए का। शीश महल को देखने के लिए 500 रूपए का टिकट क्यों तय किया जा रहा है, कोई भी अधिकारी इसका जवाब देने को तैयारी नहीं है। फिलहाल शीश महल को आमेर महल के टिकट के साथ मुफ्त में देखा जा सकता है।

अब ये हैं आमेर महल की टिकट

भारतीय पर्यटक — 100 रूपए
भारतीय विद्यार्थी — 10 रूपए
विदेशी पर्यटक — 500 रूपए
विदेशी स्टूडेंट — 100 रूपए


शीश महल के लिए होगी ये टिकट दर

भारतीय पर्यटक — 500 रूपए
विदेशी पर्यटक — 1,000 रूपए