26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस 20 मिनट में ही पुलिस छावनी बन गया CM भजनलाल का आवास, चप्पे-चप्पे पर इतने जवान तैनात

New CM Bhajanlal Sharma : जवाहर सर्कल के पास एक हॉस्पिटल के पीछे बालाजी टावर परिसर। शाम 4.22 बजे अन्य दिनों की तरह वहां माहौल सामान्य था। टावर में चंद लोगों की आवाजाही हो रही थी। लोग अपने-अपने फ्लैट में थे। बीस मिनट बाद ही वहां का माहौल बदल गया।

2 min read
Google source verification
rajasthan_new_cm_residence.jpg

New CM Bhajanlal Sharma : जवाहर सर्कल के पास एक हॉस्पिटल के पीछे बालाजी टावर परिसर। शाम 4.22 बजे अन्य दिनों की तरह वहां माहौल सामान्य था। टावर में चंद लोगों की आवाजाही हो रही थी। लोग अपने-अपने फ्लैट में थे। बीस मिनट बाद ही वहां का माहौल बदल गया। पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजने लगे। पुलिस के जवानों ने टावर के चप्पे-चप्पे को अपने घेरे में ले लिया। एक बार तो टावर परिसर में जो जहां था वहीं अटक गया।

भाजपा विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा का मुख्यमंत्री के लिए नाम घोषित होते ही उनके जयपुर स्थित आवास के ग्राउंड फ्लोर पर लगी लिफ्ट अचानक शाम 4.55 बजे खास हो गई। परिसर में रहने वाले लोग कुछ समझते उससे पहले ही पुलिस के आला अधिकारियों और जवानों ने लिफ्ट को घेर लिया। डीसीपी ज्ञानचंद यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम सुरक्षा के पूरे प्रोटोकॉल की पालना हो। इसके बाद पल-पल टावर की सुरक्षा का घेरा सख्त होता गया। हर आने-जाने वाले पर पुलिस की पैनी निगाह शुरू हो गई।

सौ से ज्यादा जवान तैनात
राज्य के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब तक सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट नहीं होते तब तक बालाजी टावर में उनका अस्थायी आवास रहेगा। टावर की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से 100 से ज्यादा जवान बुलाए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।

टावर किले में तब्दील, सुरक्षा कड़ी
अगले कुछ मिनटों में ही टावर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई और वह किला नजर आने लगा। प्रवेश द्वार पर पुलिस के आला अधिकारियों ने कमान संभाल ली। कुछ जवान टावर के पीछे पहुंचे और जायजा लिया। कुछ देर बाद बैरिकेड्स से भरे दो ट्रक पहुंचे और टावर के एक से दूसरे सिरे तक पूरे रास्ते पर बैरिकेड्स लगा दिए गए।

यह भी पढ़ें- Diya Kumari : उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद दीया कुमारी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोलीं

गिरिराज महाराज के जयकारे शुरू
लिफ्ट को पुलिस के घेरे में लेने के पांच मिनट बाद ही टावर में रह रहे लोगों को माजरा समझ में आ गया कि सातवीं मंजिल पर रहने वाले सांगानेर से भाजपा विधायक भजन लाल राजस्थान के नए मुख्यमंत्री घोषित हो गए हैं। इसके बाद अलग-अलग मंजिलों पर रह रहे लोग अपने घरों से बाहर आए और फिर गिरिराज महाराज के जयकारे शुरू हो गए।

यह भी पढ़ें- New CM of Rajasthan : विधायकों के ग्रुप फोटो सेशन में आखिर किस लाइन में खड़े थे भजनलाल, नहीं पता था अगले ही पल बन जाएंगे राजस्थान के CM

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग