जबसे आरपीएससी (RPSC) द्वारा RAS Exam 2018 की सुगबुगाहट शुरु हुई है तभी से उम्मीदवारों ने भी अपनी तैयारियों पर ध्यान देना शुरु कर दिया है। RAS Exam 2018 में पहली बार बैठने वाले उम्मीदवारों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह कैसे इस परीक्षा की तैयारियों की शुरुआत करें, किस तरह से परीक्षा के लिए योजना बनाएं और परीक्षा के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखें। जहां तक प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रश्न हैं, आपको सभी प्रश्नों को करना आवश्यक नहीं है, लेकिन आपको ऐसे सभी प्रश्न करने हैं, जिन्हें अधिकांश अभ्यर्थीयों ने किए हैं। RAS Exam 2018 प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा की तैयारी को तीन चरणों में विभाजित करना चाहिए। पहले चरण में प्राथमिक रूप से महत्वपूर्ण पुस्तकें, दूसरे चरण में मेगा बुक्स जो सम्पूर्ण पाठ्क्रम को कवर कर लें तथा तीसरे चरण में पाठ्यक्रम के एक एक विषय पर गहन अध्ययन करना चाहिए।