कांग्रेस के हल्ला बोल कार्यक्रम को देखते हुए भारी संख्या में कायकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गये थे। जहां से समूह के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। श्री पायलट ने भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग में असंतोष व्याप्त है और आम जनता जल्द से जल्द इस सरकार से मुक्ति चाहती है।