13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Rajasthan: राजस्थान में दो दिन में इतना गिरेगा तापमान, एक सप्ताह तक रहेगी यह स्थिति, अलर्ट जारी

IMD RAJASTHAN : आज सुबह सीकर सहित कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे, जबकि शीतलहर के चलते आमजन की परेशानी बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification

राजस्थान में सर्दी ने एक बार फिर अपना तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आज सुबह सीकर सहित कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे, जबकि शीतलहर के चलते आमजन की परेशानी बढ़ गई है। भीलवाड़ा के मांडल में घने कोहरे के कारण बिजली विभाग की बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जयपुर सहित आसपास के जिलों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर समाप्त होने के बाद उत्तरी हवाएं फिर से मैदानी इलाकों में सक्रिय हो गई हैं। इसी कारण प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। बीते दो दिनों में सीकर, जयपुर, नागौर समेत कई जिलों में तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है। कुछ स्थानों पर शीतलहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिलों में कोल्ड-वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 24.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 22.6 डिग्री, अलवर में 23.8 डिग्री, जयपुर में 23.7 डिग्री, पिलानी में 25.0 डिग्री, सीकर में 24.0 डिग्री, कोटा में 23.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 27.2 डिग्री, बाड़मेर में 29.0 डिग्री, जैसलमेर में 27.5 डिग्री, जोधपुर में 27.8 डिग्री, माउंट आबू में 19.7 डिग्री, बीकानेर में 26.0 डिग्री, चूरू में 24.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 26.3 डिग्री, नागौर में 25.7 डिग्री, डूंगरपुर में 24.9 डिग्री, जालौर में 27.3 डिग्री, सिरोही में 21.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 25.3 डिग्री, करौली में 22.5 डिग्री, दौसा में 25.8 डिग्री और झुंझुनूं में 23.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में 7.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.2 डिग्री, अलवर में 6.0 जयपुर में 10.4 डिग्री, पिलानी में 7.0 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री, कोटा में 7.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.8 डिग्री, बाड़मेर में 11.8 डिग्री, जैसलमेर में 10.0 डिग्री, जोधपुर में 10.6 डिग्री, बीकानेर में 12.0 डिग्री, चूरू में 6.4 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.2 डिग्री, नागौर में 6.6 डिग्री, जालौर में 6.9 डिग्री, सिरोही में 6.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 4.6 डिग्री, करौली में 3.6 डिग्री, दौसा में 5.0 डिग्री और झुंझुनूं में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम में बदलाव का असर हवा में देखा जा रहा है। शुक्रवार को देर रात राजस्थान की औसत एक्यूआई 189 दर्ज की गई। यह हवा की अस्वस्थ स्थिति है। इसके अलावा प्रमुख शहरों को देखे तो भिवाड़ी में 402, श्री गंगानगर में 314 और चूरू में 302 एक्यूआई रही। भरतपुर में 267 और अलवर में 215 एक्यूआई रही।