17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 14 April: कैसा रहेगा आपका दिन बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य, पढ़ें अभी सिर्फ पत्रिका में

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

6 min read
Google source verification
rashifal.jpg

Aaj Ka Rashifal 12 April: क्‍या आपको पता है आपका दिन आज कैसा रहेगा? पढ़े अभी
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 7 है आज का मूलांक चार और एक अंक के संयोग से बना है। इसका अर्थ है की आज नेतृत्व की क्षमता साहस वाक चातुर्य संबंध में सहयोग आदि सब विद्यमान है। विशेषकर बैंकिंग सेक्टर में कार्य कर रहे या जिन्हें धन के लेनदेन में बहुत तीव्र प्रवाह का सामना करना पड़ता है उनके लिए बहुत अच्छा दिन है।

टैरो कार्ड में आज का कार्ड हीरोफैंट है। इसके मायने हैं आज का दिन शिक्षा ज्ञान लर्निंग और अपने आप पर भरोसा करते हुए अपने आप को प्रूव करने के लिए है। पूरी शिद्दत से जुट जाने की एनर्जी लिए हुए अगर आप किसी प्रतियोगिता खेल या संघर्ष में है और टीम के साथ एकजुट होकर के प्रयास कर रहे हैं तो यह एकजुटता सकारात्मक परिणाम ला सकती है। अपने आप पर भरोसा रखते हुए अपने साथियों को उत्साहित करते हुए तुरंत नया सीखते हुए आज के दिन का सर्वाधिक बेहतर उपयोग किया जा सकता है। शंका अविश्वास और निराशा आज के दिन को बहुत नीचे भी ले जा सकते हैं अपने साथियों को निरंतर उत्साहित करते हुए अपने ऊपर संभावित नकारात्मकता का बोझ बिल्कुल ना पढ़ने दें। विश्वास के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाएं


सन साइन के अनुसार आज के दिन को दो भागों में बांट सकते हैं कार्यस्थल पर कुछ लोग अपनी अधिकार वादीता और विशेषज्ञता को दूसरों पर थोपने से प्रेरित कार्य करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इससे कुछ लोगों के स्वाभिमान को ठेस लगने के कारण कार्यस्थल का वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। लेकिन आज के दिन में तेज गति से कार्य करने की ऊर्जा मौजूद होने के कारण सभी रुकावटों को दूर करते हुए निर्धारित लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना और समन्वय गति निर्णय क्षमता और दक्षता को काम में लेते हुए नई टीम पुराने लोगों को रिप्लेस कर सकती है यह आपको तय करना है की आप नई टीम के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे या पुरानी टीम के साथ रिप्लेस होना।

मूनसाइन के अनुसार आज के दिन साथी आप को लेकर के विशेष रुप से पोजेसिव हो सकते हैं। उनके व्यवहार को सहजता के साथ लेते हुए स्थिति को सहजता से बदलना होगा। सेल्फ रिस्पेक्ट और प्रेम के अतिरेक में आज द्वंद होने की संभावना है लंबी दूरी की यात्रा या ज्यादा मूल्यवान परचेसिंग किसी और दिन के लिए छोड़ें। इससे विवाद बढ़ने की संभावना हो सकती है।

आपका सवाल

ओम का जाप क्यों किया जाता है? इसके क्या लाभ हैं?

सनातन संस्कृति में ओम शब्द में पूरा ब्रह्मांड समाहित है ऐसा माना जाता है जब कुछ नहीं था तब भी यह ध्वनि थी और जब कुछ नहीं होगा तब भी यह ध्वनि होगी। जब भी कोई व्यक्ति ओम शब्द का उच्चारण करता है तो वह कॉस्मिक एनर्जी से जुड़ जाता है। ओम का जाप करने से आंतरिक और मस्तिष्क पर नियंत्रण पा सकते हैं और इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी अनुभव कर सकते हैं।

ऐसा माना जाता है की मूलाधार चक्र से लेकर सहस्त्र धार चक्र तक नर्वस सिस्टम के सातों जॉइंट को कंपन के माध्यम से साउंड एनर्जी के माध्यम से यह विधा एनर्जाइजर करती है ओम शब्द वस्तुतः 3 शब्दों से मिलकर बना है जिसमें अ उ म यह तीनों शब्द शरीर के विभिन्न अंगों को ऊर्जा देते हैं अ शब्द नाभि से नीचे के हिस्से को उ शब्द शरीर के मध्य भाग हृदय को और म शब्द कंठ और मस्तिष्क के ऊपरी हिस्से की ऊर्जा हमारे शरीर को ऊर्जावान करती है। सूर्य की किरणें सर्वप्रथम जब वृक्षों को स्पर्श करती हैं तो वायु में ऑक्सीजन की मात्रा काफी तेजी से बढ़ती है। जैसा कि हम सब जानते हैं मस्तिष्क में केवल मिनरल्स और ऑक्सीजन रक्त के माध्यम से पहुंचते हैं और मस्तिष्क ही पूरे शरीर पर नियंत्रण करता है। सर्वाधिक शुद्ध ऑक्सीजन के साथ यह यौगिक क्रिया हमारे मस्तिष्क को बहुत सकारात्मक सक्रियता देती है। इसलिए लगभग सभी मंत्रों के प्रारंभ में ओम का उच्चारण अनिवार्य रूप से किया जाता है।

कैसा रहेगा आपका आज का स्वास्थ्य राशिफल?

स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण तरीके से मौसम के बदलाव के लिए जाना जाएगा।सप्ताह के शुरुआत में सूर्य के उच्च राशि में आ जाने के कारण तापमान बढ़ने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है ऐसे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। सप्ताह का मध्य भाग तेज गति की कार्य ऊर्जा के कारण बहुत भागदौड़ वाला हो सकता है। ऐसे में भोजन संबंधी अनियमितता पाचन तंत्र प्रभावित कर सकती है। सप्ताह का अंत अमावस्या के आसपास के दिन होने के कारण विशेष प्रकार की भावनात्मक ऊर्जा लिए हो सकता है ऐसे में अति संवेदनशील लोगों को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता रहेगी।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष- हर काम दिल से करें। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ें अन्यथा नुकसान होगा।

वृषभ- कार्यस्थल पर जिनको नापसंद थें वो भी आपकी तरीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। बिना पूछें अपनी राय न दे।

मिथुन- तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बाहर घुमना अच्छा रहेगा। आपके अपनों को आपकी जरूरत होगी। मोज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

कर्क- अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलें। उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह- नौकरी बदलने का मन बन सकता है। सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

कन्या- दिन की शुरूआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यो की सराहना करने से लाभ होगा।

तुला- विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

वृश्चिक- प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें।मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

धनु- नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं के काम पर नियंत्रण नहीं होगा। मित्रों से मतभेद हो सकते है। कार्यस्थल पर जनहानि के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।

मकर- अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुम्भ- जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन — देन संभव। खान—पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

मीन- घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणाम को लेकर चिन्तित रहेेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसलें निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसलें न ले।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: रमजान-22
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: बसन्त
मास: वैशाख
पक्ष: कृष्ण


शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं। नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि रात्रि 11-14 तक, तदन्तर दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि है।
नवमी तिथि में विग्रह, कलह, जुआ, मद्यनिर्माण, शिकार, अग्नि विषादिक असद कार्य व शस्त्र संबंधी कार्य सिद्ध होते हैं। शुभकार्यादि वर्जित कहे गए हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-52 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12-27 से 2-02 तक शुभ तथा सायं 5-11 से सूर्यास्त तक, चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-02 से दोपहर 12-52 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं। ?

नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा ‘‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: 9-14 त·, तदन्तर श्रवण ‘‘चर व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है।

दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक है।

राहुकाल: प्रात: 10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा मकर राशि में संपूर्ण दिवारात्रि।


आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (जी, खि, खू, खे, खो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनका जन्म राशि मकर है। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है।