
rashifal 25 may 2019
जयपुर। आज यानि 27 अगस्त का दिन मेष, वृष और मिथुन राशि के लोगों के लिए थोड़ा मिला जुला रहेगा। मेष वालों को आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन के मामले में भी आज इनका दिन बहुत अच्छा रहेगा। वहीं वृष और मिथुन वालों को संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही मिथुन को किसी अनचाहे भय से परेशानी रहेगी।
राशि फलादेश मेष :-
किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन के मामले में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। व्यवसाय को नयी दिशा देने मवन आपके प्रयास सफल होंगे। कोई कन्या या मिथुन राशि का व्यक्ति आपके सरकारी कार्य में आपकी सहायता करेगा।
राशि फलादेश वृष :-
आज आपकी राह थोड़ी कठिन हो कसती है। सफलता प्राप्त करने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ मध्यम दूरी की यात्रा करेंगे। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। गो माता को केला खिलाएं। शिक्षा विशेसकर विधि तथा प्रबंधन के छात्र सफलता की प्राप्ति अवश्य करेंगे।
राशि फलादेश मिथुन :-
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। आध्यात्मिक उत्कर्ष । किसी अनचाही भय से परेशानी रहेगी। आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता का है। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज का आपका शुभ रंग है हरा। भाई की सहायता आपको हर कार्य में सफलता दिलाएगी।
राशि फलादेश कर्क :-
राह के शूल भी फूल बनेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा जबकि आय प्राप्ति के नए स्रोत बनते दिखेंगे। स्वच्छ सफ़ेद रंग धारण करें। आज आपको किसी बड़े समारोह में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग पुरस्कार की प्राप्ति करेंगे
राशि फलादेश सिंह :-
किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन खुश रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। राह के शूल भी फूल बनेंगे। सरकारी कार्य बनेंगे। राजनीती में सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। गो माता को पालक खिलाएं।
राशि फलादेश कन्या:-
राजनीती में सफलता की प्राप्ति। लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग अति लाभान्वित होंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आपका आत्मबल बढ़ा रहेगा। अति आत्मविश्वास से भी बचें। भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य संपन्न होगा।
राशि फलादेश तुला :-
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। दूसरों की मदद करके मानसिक संतोष मिलेगा। रुके कार्यों की चर्चा होगी।
राशि फलादेश वृश्चिक :-
व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी खबर मिल सकती है। धैर्य रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। लापरवाही, टाल-मटोल से समस्याओं को नहीं बढ़ाएं। कामकाज में विलंब होगा। किसी करार, लेख में धोखा संभव है।
राशि फलादेश धनु :-
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकेगा। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे।
राशि फलादेश मकर :-
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रयास करते रहें। संबंधों में सुधार की संभावना है। लापरवाही से काम नहीं करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। हितकारक व्यक्तियों से भेंट होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
राशि फलादेश कुंभ :-
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी। प्रमाद न करें। सत्संग का लाभ मिलेगा। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।
राशि फलादेश मीन :-
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान रहेगी। फालतू खर्च होगा। धैर्य रखें। परिवार की समस्याएं हल होंगी। वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा
Updated on:
27 Aug 2018 10:18 am
Published on:
27 Aug 2018 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
