
जयपुर. मुहाना थाना इलाके में पत्नी को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि हत्या की शिकार सुमेर नगर ब्लॉक क्यू निवासी भूरी देवी थी। भूरी ने अस्पताल में पुलिस को दिए पर्चा बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति किशोरपुरा हाथोज निवासी रमेश गुर्जर की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि दंपती किराए से रहता था। रमेश टाइल्स लगाने का काम करता था और भूरी मकान मालिक के यहां साफ सफाई करती थी।
गुरुवार रात भूरी की पगार को लेकर उनमें झगड़ा हो गया था। गुस्से में रमेश ने पत्नी पर केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगा भाग गया। लपटों में घिरी भूरी ने खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना का पता चलने पर मकान मालिक के बेटे ने पीड़िता को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान भूरी ने शुक्रवार रात दम तोड दिया।
20 दिन पहले की थी मारपीट
भूरी के बेटे मेवा राम ने बताया कि उसकी मां 20 दिन पहले गांव आई थी। उसके सिर में चोट के निशान थे। पूछने पर बोली कि रमेश उसे जान से मार देगा। जिसकी रिपोर्ट भी फागी थाने में दर्ज हुई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Updated on:
23 Apr 2023 12:38 pm
Published on:
23 Apr 2023 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
