
पति और प्रेमी के साथ रह रही थी यह महिला, सच्चाई सामने आते ही उड़े होश
जयपुर
शादी के बाद पत्नी ने हुए मनमुटाव के चलते एक पति ने पत्नी पर हमला कर दिया और जान लेने की कोशिश की। उसके शरीर पर नौ जगहों पर चाकू मारे और उसके बाद उसे खून से सनी हालत में छोड़कर भाग गया। इस बीच पत्नी को एक रिक्शा वाले ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिता ने बजाज नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मूल रुप से शाहपुरा निवासी रातवजार यादव की 25 साल की बेटी एकता यादव की शादी कुछ समय पहले ही प्रकाश यादव नाम के व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति ने पत्नी को तंग करना शुरु कर दिया। कुछ दिन पहले दोनो सेपरेट हो गए। इस बीच 30 तारीख को एकता अलग कमरा लेने के लिए तैयारी करने लगी।
वह अपना सामान लेने के लिए प्रकाश के घर गई तो वहां पर लाॅक लगा हुआ था। उसने लाॅक खोला तो देखा तो अंदर पति बैठा हुआ है। उसने एकता को अंदर लेकर अंदर से लाॅक कर लिया। उसके बाद उसे पहले तो बुरी तरह से पीटा औ उसके बाद गले, पीठ, पेट कमर और जांघ पर कई बार चाकू से वार किया। इस बीच वह कमरा बाहर से बंद कर वहां से भाग गया।
कुछ ही देरी में वहां पर रिक्शे वाला महेन्द्र यादव पहुंचा । महेन्द्र यादव , एकता का सामान लेकर दूसरी जगह पहुंचाने आया था। लेकिन एकता को अंदर खून से सनी हालत में देखकर उसने उसके परिजनों को सूचना दी और बाद में एकता को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार उसके कई जगहों पर टांके आए हैं। एकता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
Published on:
01 Jan 2022 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
