12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

हम साथ-साथ हैं : पति-पत्नी और.. पॉलिटिक्स

लोकसभा चुनाव 2019 में बना पति-पत्नी की जोड़ी का गजब संयोग, विवाह के समय सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाले पति-पत्नी लड़ रहे हैं साथ-साथ लोकसभा चुनाव

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

Apr 28, 2019

jaipur

हम साथ-साथ हैं : पति-पत्नी और पॉलिटिक्स

आर्यन शर्मा/जयपुर. एक तरफ पिता-पुत्र, माता-पुत्र, चाचा-भतीजा जैसी जोड़ी एक साथ लोकसभा चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी ओर पति-पत्नी की जोड़ी भी चुनाव लड़ रही हैं। इस चुनाव में पति-पत्नी की एक नहीं, बल्कि कई जोड़ी सियासी रण में उतरी हैं। यहां तक कि पति-पत्नी की ऐसी जोड़ी भी है, जो एक ही नहीं, बल्कि अलग-अलग पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।

अखिलेश यादव-डिम्पल यादव : तू जहां जहां, मैं वहां वहां...
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज सीट पर जीत की तिकड़ी पूरी करने के लिए सपा से चुनाव मैदान में उतरी हैं। खास बात यह है कि डिम्पल के पति अखिलेश कन्नौज सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। यही नहीं, डिम्पल पहली बार फिरोजाबाद लोकसभा सीट के उपचुनाव से चुनावी राजनीति में उतरी थीं, पर हार गईं। यह सीट दो लोकसभा क्षेत्रों से चुने जाने पर अखिलेश ने छोड़ी थी। वहीं पहली बार डिम्पल उसी सीट से लोकसभा पहुंची, जिसे उनके पति ने छोड़ा था। अखिलेश ने 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद कन्नौज सीट छोड़ दी थी। इस सीट पर डिम्पल निर्विरोध निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचीं। कन्नौज में चौथे तो आजमगढ़ में छठे चरण में मतदान होना है।

शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा : अलग-अलग पार्टी से उम्मीदवार
बिहार के पटना साहिब से भाजपा से लगातार दो बार सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरे हैं, लेकिन इस बार वह दल बदलकर कांग्रेस से उम्मीदवार हैं। वहीं उनकी पत्नी अभिनेत्री पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चुनौती दे रही हैं। दोनों न सिर्फ अलग-अलग पार्टी, बल्कि अलग-अलग राज्यों के संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। पटना साहिब सीट पर चुनाव सातवें तो लखनऊ में पांचवें चरण में हैं।

सुखबीर सिंह बादल-हरसिमरत कौर : पति-पत्नी की सियासी कदमताल
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह फरीदकोट लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। उनकी पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बठिंडा सीट पर जीत की हैट्रिक पूरी करने के मकसद से अकाली दल के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। पंजाब की सभी सीटों पर सातवें चरण में मतदान है।

पति-पत्नी ने नामांकन भरा, एक का खारिज
बसपा ने राजस्थान की दो सीटों पर पति-पत्नी जोड़ी पूर्व आईपीएस पंकज कुमार चौधरी व मुकुल चौधरी को टिकट दिया था। हालांकि पंकज का बाड़मेर सीट पर नामांकन खारिज हो गया। वहीं मुकुल चौधरी राजस्थान की सबसे चर्चित सीट जोधपुर से चुनाव मैदान में हैं। इधर हाल ही भाजपा में शामिल हुए सुजय विखे पाटिल ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से चुनाव लड़ा। यहां तीसरे चरण में मतदान हो चुका है। इस सीट पर एहतियाती कदम के तौर पर भाजपा से ही उनकी पत्नी धनश्री सुजय विखे ने भी नामांकन किया था, जो कि रिजेक्ट हो गया था।