19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर पति-पत्नी संभालेंगे राजस्थान में चार जिलों की कमान

तबादले के बाद अलवर, धौलपुर, झालावाड़ व बूंदी में मिला पद...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Dec 27, 2018

Collectors

जयपुर।

राज्य में सरकार बदलने के साथ शुरू हुए तबादलों के दौर में चार जिलों की कमान कलक्टर पति-पत्नी के हाथ में आई है। इनमें इन्द्रजीत सिंह, नेहा गिरी, सिद्धार्थ सिहाग और रुक्मिणी रियार शामिल हैं। इन्द्रजीत सिंह को अलवर और उनकी पत्नी नेहा गिरी को धौलपुर का जिला कलक्टर बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ सिहाग को झालावाड़ और उनकी पत्नी रुक्मिणी रियार को बूंदी में जिला कलक्टर लगाया गया है। गौरतलब है कि अशोक गहलोत सरकार ने सप्ताह भर में दूसरी बार भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत 28 जिलों में नए कलक्टर लगाते हुए 68 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया है।

इन्द्रजीत सिंह
- अलवर के नव नियुक्त जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह अब तक चित्तौडगढ़़ कलक्टर पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें स्थानांतरित कर अलवर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर लगाया गया है।

नेहा गिरी
- नेहा 2010 बैच की आइएएस हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश निवासी नेहा गिरी बूंदी तथा प्रतापगढ़ जिला कलक्टर भी रही हैं। नेहा फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रही थी। अब इन्हें धौलपुर का कलक्टर बनाया गया है।

सिद्धार्थ सिहाग
- हरियाणा के हिसार के छोटे से गांव सिवानी बोलान के रहने वाले सिद्धार्थ सिहाग 2012 बैच के आइएएस हैं। इनकी पढ़ाई पंचकुला में हुई है। सिहाग इससे पहले उदयपुर नगर निगम आयुक्त थे।

रुक्मिणी रियार
- 2011 बैच की आइएएस हैं। चंडीगढ़ में पैदा हुई रुक्मिणी रियार ने 2011 में यूपीएससी परीक्षा में देश में दूसरा स्थान हासिल किया था। एक इंटरव्यू में रुक्मिणी ने बताया था कि वे कक्षा 6 में फेल हो गई थीं।