
Rajasthan IAS Pari Bishnoi Lime Light Left Back IAS Tina Dabi IAS Ria Dabi : राजस्थान के बीकानेर की लड़की। सिक्किम में एसडीएम। अब हरियाणा की बहू बनने जा रही है। सिक्किम कैडर की आईएएस अधिकारी परी विश्नोई हरियाणा के भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के पोते की दुल्हन बनेंगी। दोनों की हाल ही में सगाई हुई है। परी ने साल 2019 में भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
उन्होंने अजमेर के सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल से बारहवीं करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की। परी के दादा दादा गोपीराम बिश्नोई गांव काकरा के चार बार प्रधान रह चुके हैं। IAS टीना डाबी और IAS रिया डाबी के बाद राजस्थान की यह तीसरी IAS हैं जो इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। राजस्थान में इन दिनों टीना और रिया के बाद परी विश्नोई की पढ़ाई के लिए की गई मेहनत और लगन के साथ सोशल मीडिया से दूरी की चर्चा हर परिवार में है।
विधायक हैं भव्य विश्नोई
भव्य विश्नोई हिसार जिले के आदमपुर सीट से उप चुनाव जीत कर विधायक बने हैं। वह हरियाणा के दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भजनलाल के पोते और पूर्व सांसद कुलदीप विश्नोई के पुत्र हैं। कुलदीप विश्नोई पहले कांग्रेस में थे लेकिन बाद में हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी बनाई थी।
भव्य विश्नोई ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पालिटिकल साइंस, बैचलर ऑफ साइंस इन गवर्नमेंट एंड इकोनोमिक्स, हावर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस इन कंटेम्परेरी इंडिया पर पढ़ाई की है।
कौन हैं परी विश्नोई?
IAS परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनके पिता मनीराम विश्नोई वकील और उनकी मां सुशीला विश्नोई जीआरपी इंस्पेक्टर हैं। सोशल मीडिया की स्टार बन चुकी परी विश्नोई इस समय गंगटोक में एसडीएम हैं। परी की पढ़ाई अजमेर के सेंट मैरी कान्वेंट से हुई । राजनीति विज्ञान में परास्नातक एमडीएस विश्वविद्यालय से किया।
NET-JRF पास कर वह प्रोफेसर बनने की तरफ अग्रसर हुई तो 2019 में यूपीएससी में तीसरे प्रयास में 30वीं रैंक प्राप्त हुई। परी विश्नोई ने परीक्षा पास करने के बाद बताया कि वह तैयारियों के दिनों में डिजीटल उपवास पर थी। मोबाइल का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दिया था।
Published on:
07 May 2023 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
