8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS Transfer: राजस्थान में 7 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, एक को अतिरिक्त प्रभार

IAS Transfer in Rajasthan : प्रदेश की नौकरशाही में फेरबदल का दौर जारी है। शनिवार को भी राज्य सरकार ने सात आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 3 Mar 2024, 7:52 AM IST

photo_6275932682978441818_y_1.jpg

IAS Transfer in Rajasthan : प्रदेश की नौकरशाही में फेरबदल का दौर जारी है। शनिवार को भी राज्य सरकार ने सात आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में कृष्ण कुणाल, भवानी सिंह देथा और नवीन जैन जैसे वरिष्ठ आइएएस भी शामिल हैं, जबकि नरेंद्र गुप्ता को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। गुप्ता फिलहाल राजस्व विभाग में विशिष्ट शासन सचिव हैं, वे इसके साथ भू-प्रबंध आयुक्त और पदेन निदेशक बंदोबस्त का अतिरिक्त काम देखेंगे। मोहन लाल यादव को सीकर संभागीय आयुक्त से हटाकर महिला बाल विकास और पंचायती राज का प्रभार दिया गया है। घनेंद्र भान चतुर्वेदी को सीकर का नया संभागीय आयुक्त लगाया गया है। भवानी सिंह देथा को युवा मामले और खेल विभाग का प्रमुख शासन सचिव लगाया है।

यह भी पढ़ें : Good News : राजस्थान में भजनलाल सरकार जल्द देगी बड़ी सौगात, ERCP की तर्ज पर नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू

इन अधिकारियों के तबादले

- भवानी सिंह देथा- प्रमुख सचिव, खेल और युवा मामले

- नवीन जैन- शासन सचिव, आयोजना, सांख्यिकी विभाग

- कृ्ष्ण कुणाल- शासन सचिव, स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय

- वे.सरवण कुमार- शासन सचिव और आयुक्त, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग

-डॉ. मोहन लाल यादव- शासन सचिव, महिला बाल विकास और पंचायती राज

- महेंद्र सोनी- सदस्य राजस्व मंडल, अजमेर

- घनेन्द्र भान चतुर्वेदी- संभागीय आयुक्त, सीकर

यह भी पढ़ें : LPG Cylinder Price : महंगाई की मार, राजस्थान में एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा, ये हैं नई रेट