टोंक रोड स्थित महावीर नगर में रहने वाली श्रुति अग्रवाल ने 32वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व टीचर को दिया है। श्रुति ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई की, परीक्षा नजदीक आने पर 10 से 11 घंटे रोजाना पढ़ाई की। श्रुति का कहना है कि सेल्फ स्टडी के लिए जो भी समय मिले, उसका सही उपयोग करना चाहिए। श्रुति के पिता सीताराम टिमाणी व्यवसाई है, जबकि मां मधु अग्रवाल गृहणी है।