10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॅरियर चुनने से पहले रुचि और क्षमता पहचानें, निरंतर मेहनत से मिलेगी सफलता

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

देवली. उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में शनिवार को करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा कार्यक्रम के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

मुख्य वक्ता आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रह्लाद धाकड़ ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए आत्मानुशासन, ईमानदारी, धैर्य और मेहनत जरूरी है।

आरएएस अधिकारी शंकर गुर्जर, अर्बन डेवलपमेंट ऑफिसर परशुराम सैनी एवं विद्युत निगम के एक्सईएन अरुण जांगिड़ ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी।
इसके बाद गत सत्र में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य भगवान शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भविष्य और करियर को लेकर सही दिशा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में स्वदेशी मंच संयोजक सुरेंद्र नामा सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन:
देवली. विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देते मुख्य वक्ता डॉ. प्रह्लाद धाकड़।