5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कुर्बानी के पर्व ईद-उल-अजहा पर की अमन और चैन की दुआ
Play video

कुर्बानी के पर्व ईद-उल-अजहा पर की अमन और चैन की दुआ

ईदगाह में अदा की नमाज, फिर चल पड़ा मेल-जोल का दौर
Google source verification

जयपुर. मुस्लिम धर्मावलंबियों के कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बुधवार को मनाया गया। सुबह से ही शहर की मुख्य मस्जिदों और ईदगाह पर पर्व की रौनक दिखने लगी थी। सबसे जल्दी नमाज सुबह 6.20 पर चार दरवाजा स्थित नाल बंधान मस्जिद में अदा की गई। ईदगाह पर नमाज अदा करते हुए नमाजियों ने अमन और चैन की दुआ की। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती ने बताया कि नमाज अदा करने के साथ ही अमन और चैन की दुआ की गई। इसके बाद तकरीद के जरिए आपसी मेलजोल बढ़ाने का सिलसिला चल पड़ा। इस दौरान कुर्बानी भी दी गई।

 

इससे पहले मंगलवार देर रात तक रामगंज, ईदगाह, सांगानेरी गेट, खोनागोरियन, सांगानेर, चांदपोल सहित अन्य जगहों पर बकरीद की नमाज पढऩे के लिए हर कोई नए कपड़े खरीदने और कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद में मशगूल दिखा। साथ ही बाजार में कुर्ता पायजामा की दुकानों पर भीड़ ज्यादा देखी गई है। शहर की अलग-अलग मस्जिदों में सुबह 6 से 9 बजे के नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया है।