डिस्कॉम की ओर से यह पहल हुई भी तो लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि राजस्थान के चुनावों को देखते हुए ये सरकार का नया पैंतरा हो सकता है। वहीं, कुछ ने कहा कि लोग जयपुर डिस्कॉम से कट रहे हैं इसलिए ये लोकलुभावन तरीका फेंक दिया है बिलधारकों पर। खैर जो भी है, एमडी आरजी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में यह निर्णय हो चुका है कि डिस्कॉम बिलों में छूट देगी। कैसे देगी, कि आप ऑनलाइन बिल भरें तो मेक इन इंडिया में आप विश्वास करें उसके बोनस के तौर पर।