1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी कर्मचारी हैं और चाहते हैं तबादला तो कल से हो जाएं सक्रिय

राजस्थान में दस फरवरी से हो सकेंगे तबादले राज्य सरकार ने तबादलों से हटाया प्रतिबंध दस फरवरी से 20 फरवरी तक हो सकेंगे तबादले शिक्षा विभाग में नहीं होंगे तबादले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Singh Shaktawat

•

Updated: 9 Feb 2024, 11:36 AM IST

सरकारी कर्मचारी हैं और चाहते हैं तबादला तो कल से हो जाएं सक्रिय

सरकारी कर्मचारी हैं और चाहते हैं तबादला तो कल से हो जाएं सक्रिय

राज्य की भाजपा सरकार ने आखिरकार तबादलों से प्रतिबंध हटाने की घोषणा कर दी है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार प्रदेश में दस फरवरी से बीस फरवरी के बीच तबादले हो सकेंगे।
आदेश में कहा गया है कि निगमों, मंडलों, बोर्ड और स्वायत्तशाषी संस्थाओं आयोगों में भी तबादले किए जा सकेंगे। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद मंत्री-विधायक लगातार तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे थे। विधायकों की मांग पर आखिरकार तबादलों से प्रतिबंध हटाने का निर्णय किया गया है।

शिक्षा विभग में नहीं होंगे तबादले

प्रदेश में कल से तबादलों पर भले ही रोक हट गई है, लेकिन शिक्षा विभाग अभी तबादले नहीं करेगा। तबादलों के मामले में शिक्षकों के विरोध के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऐलान कर दिया कि शिक्षा विभाग में अभी तबादले नहीं होंगे। बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू होने जा रही है, ऐसे में इस समय तबादला करनाा संभव नहीं है। शिक्षा मंत्री ने अपने कार्यालय के बाहर भी तबादले नहीं करने का बोर्ड लगवा दिया है।