
If you are the Connoisseur of this art then go back to the Shilpagram fair in Jaipur
जयपुर
देश-दुनिया में विशेष पहचान रखने वाली कैलीग्राफी आर्ट अब जयपुर के मंच पर पहली बार भारत सहित 26 देशों के कलाकारों के साथ उतरेगी। जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में 17 अक्टूबर से पांच दिवसीय इंटरनेशनल आर्ट एंड केलीग्राफी फेस्टिवल शुरू होगा। इसमें खास बात है कि वर्कशॉप के लिए इस्तेमाल होने वाला सभी प्रकार का मैटेरियल जैसे कलम, स्याही, शीट, पैन कुवैत से आएगा। इसमें कुवैत से कला व संस्कृति मंत्रालय सहयोग कर रहा है। पहले दिन शाम 6 बजे कला व संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका उद्घाटन करेंगे। इसमें पेंटिंग, कैलीग्राफी, ज्योमैट्रिक आर्ट वर्कशॉप भी होगी। विशेषकर इस्लामिक, अरेबिक और गुरूमुखी पर कैलीग्राफी देखने को मिलेगी। रॉयल होलीडेज एंड इवेंट की ओर से फेस्टिवल के फाउंडर डायरेक्टर रजा जयपुरी ने बताया कि यह फेस्टिवल हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों की कला को इकट्टा करेगा। कैलीग्राफी एग्जीबिशन में जयपुर की आर्ट कंजरवेटर मैंमूना नरगिस मैंटोर है। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ कला एवं संस्कृति के उस खजानें को एक जगह लाना है जो धीरे-धीरे खो रहा है।
Published on:
15 Oct 2018 12:16 am
