
IGNOU जनवरी 2024 सेशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तिथि तक कर सकते हैं अप्लाई
IGNOU January 2024 ODL Admission Registration : इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने मुक्त और दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) कोर्सेज के लिए जनवरी एडमिशन साइकिल 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। राजस्थान के जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन कोर्सेज के लिए आवेदन नहीं किया है, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नवीन नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टूडेंट्स के पास जनवरी 2024 एडमिशन साइकिल के लिए आवेदन करने के लिए अब 29 फरवरी तक का समय है।
ऐसे करें अप्लाई
-इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं
-रजिस्ट्रेशन करने के लिए होमपेज पर उपलब्ध ‘new registration’ बटन पर क्लिक करें। यदि आपने पोर्टल पर पहले से ही रजिस्ट्रेशन कर रखा है तो लॉगिन करने के लिए अपने यूजर नेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करें
-फिर, अपने पाठ्यक्रम (जहां भी विकल्प दिया गया हो) सावधानीपूर्वक चुनें -सभी आवश्यक विवरण भरें, और ऑनलाइन भुगतान करें। -फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पेज को सेव कर लें -जनवरी 2024 के लिए पुन: रजिस्ट्रेशन 5 दिसंबर से शुरू हुआ था, जिसकी अंतिम तिथि 29 जनवरी थी। इसे फिर 15 फरवरी तक और अब 29 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। नोट : यदि उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने में कोई दिक्कत आती है, तो वे अपने अकाउंट को फिर से सेट करने/ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
Published on:
17 Feb 2024 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
