25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Illegal Gas Refilling: रिहायशी इलाकों में चल रही थी खतरनाक गैस रिफिलिंग, प्रशासन ने किया भंडाफोड़

Gas Cylinder Raid: दोनों स्थानों पर कोई भी अधिकृत अनुमति या सुरक्षा व्यवस्था मौजूद नहीं थी। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 2 Aug 2025, 10:38 PM IST

LPG Cylinder Seizure: जयपुर। जिला रसद विभाग की टीम ने शनिवार को अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 85 गैस सिलेंडर, पांच गैस रिफिलिंग मोटर और दो वजनी कांटा मशीनें जब्त कीं। यह कार्रवाई रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा के निर्देशन में प्रवर्तन अधिकारी सरिता यादव द्वारा की गई।

पहली कार्रवाई गजसिंहपूरा क्षेत्र में की गई, जहां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों से बिना किसी लाइसेंस के खतरनाक ढंग से रिफिलिंग की जा रही थी। मौके से 71 घरेलू, 9 कमर्शियल सिलेंडर, चार रिफिलिंग मोटर और एक वजनी कांटा मशीन जब्त की गई। यह अवैध रिफिलिंग न केवल कानून का उल्लंघन थी, बल्कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी बन सकती थी।

दूसरी कार्रवाई हसनपुरा क्षेत्र में रिहायशी इलाकों के बीच की गई, जहां से पांच घरेलू सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर और एक वजनी कांटा मशीन जब्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी रिफिलिंग बेहद असुरक्षित होती है और कभी भी विस्फोट जैसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

दोनों स्थानों पर कोई भी अधिकृत अनुमति या सुरक्षा व्यवस्था मौजूद नहीं थी। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य में भी औचक निरीक्षणों के माध्यम से ऐसे रैकेट्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तुरंत दें सूचना

रसद विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गैस रिफिलिंग या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।