राज्य में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान के दौरान खान विभाग की दो अलग अलग टीमों ने तिजारा के पास हसनपुरा माफी और डीग के पास पहाडी क्षेत्र के सुजात का खोला में अवैध खनन पकड़ा है। इसमें मेसेनरी स्टोन के चार लाख 93 हजार 170 टन से अधिक का अवैध खनन है। विभाग ने 21 करोड़ 13 लाख से भी अधिक की शास्ति लगाई है।