8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert 27 May: आगामी तीन घंटे के लिए तेज़ धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Thunderstorm Warning: अगले 3 घंटे संभलकर रहें! राजस्थान में धूल भरी आंधी और बिजली का खतरा मंडराया, बिजली की गड़गड़ाहट और 40 की स्पीड वाली आंधी! इन जिलों में मौसम हुआ बेकाबू।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 27, 2025

Yellow Warning in Rajasthan: जयपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केंद्र ने आज यानी 27 मई को साढे सात बजे प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, बांसवाड़ा, कोटा और झालावाड़ जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, हल्की वर्षा, आकाशीय बिजली और धूल भरी आंधी की संभावना है। तेज़ हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Property Auction: जयपुर में सस्ता मकान लेने का सुनहरा अवसर,आज से अगले तीन दिन मौका,चूक मत जाना

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने सुझाव दिया है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली से चलने वाले उपकरणों को प्लग से निकाल दें। यह मौसम सामान्य रूप से क्षणिक हो सकता है, लेकिन सतर्कता आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए विभाग ने अपनी वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/jaipur पर जाकर विवरण देखने की सलाह दी है।

जनहित में यह चेतावनी जारी की गई है ताकि आमजन समय रहते सुरक्षा के उपाय कर सकें।

यह भी पढ़ें: Property Auction: जयपुर में सस्ता मकान लेने का सुनहरा अवसर,आज से अगले तीन दिन मौका,चूक मत जाना