
Weather Alert
Weather Update : मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मानसून राजस्थान से चला गया है। अब सुबह और शाम के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही। सर्दी ने राजस्थान के कई जिलों में दस्तक दे दी है। अक्टूबर के पहले ही सप्ताह में ठंड अपना असर दिखा रहा है। राजस्थान के कई जिलों में पारा तेजी से नीचे जा रहा है। रात में राजस्थान के कई जिलों के लोग ठिठुर रहे हैं। अभी अभी मौसम विभाग का बारिश पर नया अलर्ट आया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार राजस्थान में आगामी 10 दिनों के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम पूर्णतया शुष्क रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान औसत से 1-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज होने की संभावना है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बारिश होने का अनुमान बहुत कम - IMD
मौसम केंद्र नई दिल्ली से जारी पूर्वानुमान में 5 से 19 अक्टूबर तक राजस्थान समेत उत्तर और मध्य भारत में बारिश होने का अनुमान बहुत कम है। इस कारण 20 अक्टूबर तक राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। राजस्थान के कुछ शहरों में रात में हल्की सर्दी का अहसास हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Weather Update : अक्टूबर के दूसरे सप्ताह का अलर्ट, इन दो दिन हो सकती है बारिश
जैसलमेर में सबसे गरम सिरोही सबसे ठंडा
राजस्थान में मौसम अपने अलग-अलग मिजाज दिखा रही है। बीते 24 घंटे में जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी रही। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सिरोही अभी सूबे में सबसे ठंडा है। यहां न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर - अधिकतम - न्यूनतम
सिरोही - 33.8 17.1
उदयपुर - 35.4 17.9
करौली - 38.4 18.2
भीलवाड़ा - 36.1 18.5
डूंगरपुर - 34.9 19.3
हनुमानगढ़ - 37.8 19.3
बारां - 36.6 19.8
अलवर - 37 19.6
चित्तौड़गढ़ - 33.4 20.9
धौलपुर - 37.7 20.8।
यह भी पढ़ें - weather update : राजस्थान में सर्दी की दस्तक, बीते 24 घंटे में यह जिला रहा सबसे ठंडा
Published on:
06 Oct 2023 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
