13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD weather update : राजस्थान में मानसून की वापसी, अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

IMD weather update : राजस्थान में सितंबर-अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम अब राजस्थान की सीमा पर पहुंचने वाला है। इसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंबल नदी लगातार बारिश से उफान पर है। धौलपुर में नदी के तेज बहाव में 6 लड़के फंस गए।

2 min read
Google source verification
IMD weather update

IMD weather update : राजस्थान में मानसून की वापसी, अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

IMD weather update : राजस्थान में सितंबर-अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम अब राजस्थान की सीमा पर पहुंचने वाला है। इसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंबल नदी लगातार बारिश से उफान पर है। धौलपुर में नदी के तेज बहाव में 6 लड़के फंस गए।

आपको बता दें कि राजस्थान में मानसून (monsoon has returned in Rajasthan) ने वापसी कर ली है। शुक्रवार से मानसून की बारिश फिर से शुरू हो गई है। अगले चार दिनों में राजस्थान के 16 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, बारां, बूंदी, दौसा, जयपुर, कोटा, झालावाड़, टोंक, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा शामिल हैं।

जयपुर में भी मौसम में बदलाव आया है। आज भी जयपुर में बारिश होने की संभावना है। आज जयपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान में तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के तीन जिलों, बारां, टोंक और धौलपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज और कल मेघगर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।

इसके अलावा, 14 अन्य जिलों, भीलवाड़ा, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, कोटा, झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, जयपुर शहर, नागौर और बूंदी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज और कल कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अलवर-दौसा में हुई बारिश

अलवर और दौसा जिलों में पिछले 24 घंटों में एक इंच बारिश हुई है। अलवर जिले के तिजारा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जहां 54 मिमी बारिश हुई। दौसा जिले के नांगल राजावतान में भी 60 मिमी बारिश हुई।

जयपुर, हनुमानगढ़, और भरतपुर जिलों में भी हल्की बारिश हुई। जयपुर में 15 मिमी, हनुमानगढ़ में 11 मिमी, और भरतपुर में 10 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज भी 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में अलवर, दौसा, भरतपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, और राजसमंद शामिल हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से इन जिलों में सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।