
Weather Update
Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही राजस्थान के कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि आने पांच दिन मानसून राजस्थान में सक्रिय रह सकता है। जिस वजह से कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम पंड़ितों का कहना है ओडिशा के तटीय इलाके पर बने लो-प्रेशर एरिया और वहां से आ रही मानसून ट्रफ लाइन की वजह से राजस्थान में अगले कुछ दिन अच्छी बारिश की संभावना है। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर कोटा, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। दोनों संभागों की कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
पूर्वी राजस्थान में 23 जुलाई तक येलो और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 23 जुलाई तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कोटा, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में 19-25 जुलाई के दौरान मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। इससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। अधिकतर जिलों में हल्के से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
15 जिलों में ‘असामान्य’ बारिश हुई
राजस्थान में सबसे अधिक बारिश किस जिले में हुई? जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान के 33 में से 15 जिलों में ‘असामान्य’ बारिश हुई है। राज्य के किसी भी जिले में वर्षा सामान्य से कम नहीं है। जैसलमेर ‘बहुत कम बारिश’ की कैटिगरी में है। जहां सामान्य से 60 प्रतिशत या उससे भी कम बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश की वजह से राज्य के 690 बांधों में 15 जुलाई को जल भंडारण कुल क्षमता 12,580.03 एमक्यूएम का 58.09 प्रतिशत है। यह आंकड़ा साल 2022 में इसी अवधि में 43.67 प्रतिशत था।
यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का अपडेट अलर्ट, बस थोड़ी देर में इन 12 जिलों में जमकर होगी बारिश
राजस्थान के 6 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज
राजस्थान में 1 जून से 15 जुलाई तक सामान्य वर्षा 146.39 मिमी है। जिसके मुकाबले इस साल राज्य में 264.75 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य से 80.9 प्रतिशत अधिक है। राजस्थान के 15 जिलों-अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, हनुमानगढ़ और झालावाड़ में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। किसी भी जिले में कम बारिश (सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत तक कम बारिश) की स्थिति नहीं है।
स्काईमेट का Predication, अन नीनो का असर जुलाई के अंत तक होगा साफ
मौसम के बारे में भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अन नीनो का असर जुलाई के अंत तक साफ होगा। इसकी वजह से अगस्त में कम बारिश हो सकती है। हालांकि उम्मीद की एक किरण भी है। कई मॉडल अगस्त में पॉजिटिव आईओडी के संकेत दे रहे हैं। यह अल नीनो के असर को कम कर सकता है।
यह भी पढ़ें - weather update e : मौसम विभाग का नया अपडेट, तीन घंटे में 19 जिलों में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली का भी अलर्ट
Updated on:
18 Jul 2023 12:52 pm
Published on:
18 Jul 2023 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
