24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: डोटासरा की अध्यक्षता में कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक आज, इन पर मुद्दों पर होगी चर्चा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक आज दोपहर 2 बजे जयपुर में होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 16 Mar 2025, 11:05 AM IST

govind singh dotasara

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार दोपहर 2 बजे जयपुर में होगी। इसमें संगठनात्मक एवं ताजा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा करेंगे। प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सहप्रभारी रित्विक मकवाना, चिंरजी राव, राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान सहित प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पदाधिकारी, विधायक, सांसद और जिलाध्यक्ष भाग लेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इस बैठक में कांग्रेस के नए भवन का निर्माण पर भी चर्चा शामिल है। माना जा रहा है कि पार्टी के नए कार्यालय का निर्माण क्राउड फंडिंग के जरिए कराया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए सहयोग राशि तय की जाएगी। हालांकि इससे पहले भी कांग्रेस वॉर रूम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो चुकी है। तब भी कई नेताओं ने भवन निर्माण में बड़ा सहयोग करने की घोषणा की थी।

होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय पर बैठक के बाद शाम 5:30 बजे होली स्नेह मिलन समारोह भी होगा। जिसमें शेखावाटी के लोक कलाकार और शेखावाटी के लोकप्रिय कवियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : ‘बजरी ट्रैक्टर मत पकड़ना’ खुले मंच से DSP और CI से बोले मंत्री अविनाश गहलोत; जूली ने पूछा- क्या इसमें CM की सहमति?