9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में फिल्मी स्टाइल में एक्सीडेंट, सड़क पर पलटी और घिसटती चली गई ये महंगी कार, फिर हुआ ये..

राजधानी जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। राजधानी जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में आज सवेरे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो चाय की स्टॉल के नजदीक चाय पी रहे थे, इस दौरान यह घटना घटित हुई है। कार लैंड रोवर है और उसका नंबर भी वीवीआईपी है।

पुलिस ने कहा कि कार के बारे में फिलहाल जांच कर रहे हैं। बिंदायका पुलिस ने बताया कि आज सवेरे सिरसी रोड पर निमेडा बस स्टैंड के नजदीक घुकाव पर डिफेंडर गाड़ी पलट गई। गाड़ी ने पहले दुकान के बाहर बैठे लोगों को टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बैठा शख्स शराब के नशे में था। उसे भी हल्की चोट लगी है।

लोगों ने जब उसे पुलिस के हवाले किया तो वह लोगों को रुपए देकर छोड़ने की बात कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कह रहा था कि पांच - दस लाख रूपए ले लो, लेकिन मुझे जाने दो। हांलाकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। उसका एल्कोहल टेस्ट भी कराया जा रहा है। जिस व्यक्ति के चोट लगी है उसका नाम छोटू लाल बताया जा रहा है।