5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan में एक ही सवाल… सोचो ड्यूटी पर होता तो कितना देता? बर्खास्त थानेदार ने बेटी को शादी में दिए इतने करोड़ कैश

वर पक्ष की ओर से आने वाले हर व्यक्ति को पांच सौ रुपए से भी ज्यादा नेग दिया गया था।

2 min read
Google source verification
Cyber fraud

Tamil Nadu Assembly Elections 2021: seize 16-crore dubious cash in TN

जयपुर
Bharatpur जिले के उच्चैन में बर्खास्त थानेदार अर्जुन सिंह की बेटी की शादी के वायरल वीडियो के मामले में बचाव मचा है। वीडियो को देखकर अब कलक्टर ने इसकी जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। जांच के लिए सरकारी अफसरों की टीम का गठन किया गया है। पूरे जिले मं वीडियो वायरल होने के बाद अब पूरे जिले में एक ही चर्चा है कि थानेदार अर्जुन सिंह बर्खास्त थाए तो इतना पैसा दे दिय...। सोचो अगर ड्यूटी पर होता तो कितना देता....।

दअरलस थानेदार की बेटी की शादी रविवार को थी। दामाद आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर बताया गया है। अर्जुन सिंह को कामां की धिलावटी चौकी से 2019 नवम्बर में दो लाख की रिश्वत के मामले में पहले सस्पेंड किया गया और बाद में जनवरी 2020 में बर्खास्त किया गया था। अर्जुन सिंह के पास खुद के नाम पर उच्चैन कस्बे में दो मकान और तीन बीघा जमीन ही है। शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें बताया गया है कि आठ सौ से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे शादी में। वर पक्ष की ओर से आने वाले हर व्यक्ति को पांच सौ रुपए से भी ज्यादा नेग दिया गया था।

500 के नोटों के बंडलों से भरा हुआ था थाल, वीडियो वायरल
दरअसल थानेदार को करीब दो साल पहले सेवा से मुक्त कर दिया गया था। उसकी बेटी दिव्या सिंह की शादी रविवार 23 जनवरी को थी। शादी में पहले तो कोरोना का प्रोटोकाॅल तोड़ा गया और तय सीमा से करीब 15 गुना ज्यादा मेहमान बुला लिए गए। इनमें कई बड़ी हस्तियां भी थीं। उसके बाद बेटी को दहेज के रुपए मे एक करोड 15 लाख रुपए कैश दिए गए और इसका नाम दिया गया सहायता राशि। जिसे सहायता दी गई वह खुद सरकारी अफसर है और आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर है। आबकारी विभाग और उपर से इंस्पेक्टर तो आमदनी का अंदाजा इन दो शब्दों से ही लगाया जा सकता है।