
demo
जयपुर
जयपुर शहर में पिछले तीन दिन में शादी समारोहों में चोरी की तीन वारदातें हुई हैं। तीसरी वारदात प्रताप नगर थाने में कल शाम दर्ज कराई गई है। शादी समारोह में घुसे नाबालिग चोरों ने पंद्रह से बीस मिनट के दौरान आठ लाख रुपयों से भरा बैग पार कर लिया । कैश के अलावा बैग में लाखों रुपयों के सोने और हीरे के जेवर भी थे। मामलाा सांगानेर थाने में दर्ज कराया गया है।
सांगानेर पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी बृजमोहन के छोटे भाई हंसराज का आर्शीवाद समारोह कुभां मार्ग पर स्थित एक मैरिज गार्डन में 24 अप्रेल को था। इस दौरान हंसराज के पिता हनुमान सहाय के हाथोें में रुपयों और जेवरों से भरा हुआ बैग था। बैग में करीब आठ लाख रुपए कैश के अलावा लाखों रुपयों के जेवर और अन्य दस्तावेज थे। जब स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन को आर्शीवाद देने के लिए मेहमान आए तो इस दौरान पिता हंसराज भी नव युगल को आशीष देने के लिए स्टेज पर गए। कुछ ही पल के लिए बैग को दुल्हन के नजदीक एक कुर्सी पर रख दिया।
फोटो के लिए पोज दिया और उसके बाद वापस बैग उठाने लगे तो पता चला कि बैग गायब है। पलक झपकते ही बैग गायब हो गया तो हडकंप मच गया। पूरे गार्डन में तलाशा गया लेकिन बैग नहीं मिला। आखिर इसकी सूचना सौ नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस भी पहुंची लेकिन बात नहीं बनी। आखिर कल शाम इस मामले में केस दर्ज कराया गया है। सांगानेर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले मालवीय नगर और मानसरोवर में भी दो दिन के दौरान ही एक होटल और एक वैवाहिक गार्डन से इसी तरह की घटना हो चुकी है।
Published on:
27 Apr 2023 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
