23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा में आज : गूंजेंगे नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाले यौन हिंसा के मामले  

पिछले दिनों भी महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों के सवाल पर विधानसभा में अच्छा खासा हंगामा हुआ था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 16 Jul 2024, 9:55 AM IST

जयपुर। बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दे उठाए जाएंगे। इनमें नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाले यौन हिंसा के मामलों पर हंगामे के आसार हैं। पिछले दिनों भी महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों के सवाल पर विधानसभा में अच्छा खासा हंगामा हुआ था। इसके अलावा जयपुर के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार सहित कई प्रमुख सवाल लगाए गए हैं।

विधानसभा में आज इन प्रमुख मुद्दों पर होगी विस्तृत चर्चा

1-प्रदेश में स्टेट हाईवे की एमडीआर एवं बीआर सड़कों का नवीनीकरण कितने वर्षों में करने का प्रावधान है? क्या सरकार की ओर से प्रदेश में विगत तीन वर्षों में इन सड़कों का नवीनीकरण किया गया है?

2-प्रदेश में वर्ष 2021 से माह जून, 2024 तक नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाली यौन हिंसा व पोक्सो एक्ट के तहत कितने प्रकरण दर्ज किए गए है? इनमें से अब तक चालान पेश नहीं करने वाले मामलों में जांच अधिकारियों के विरूद्ध क्या-क्या कार्रवाई की गई?

3-क्या सरकार द्वारा नन्दी को बचाने की कोई नीति तैयार की गई है? क्या सरकार गौशालाओं को नरेगा के साथ जोड़कर गौवंश को बचाने का विचार रखती है?

4-क्या सरकार की ओर से जयपुर जिले के धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए सर्वे करवाया गया है? यदि हां, तो कौन-कौन से धार्मिक स्थल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं?

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग