31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर: बालिका आवास, भोजनशाला व ज्ञानोदय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम

दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान में सोमवार सुबह नौ बजे से कार्यक्रम होगा। इसमें छह मंजिला बालिका आवास, कार्मिक निवास, बालक आवास व सभा मंडप का लोकार्पण होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 18 Jan 2025, 4:59 PM IST

inauguration program of Girls Hostel, Dining Hall and Gyanodya Bhawan

जयपुर। सांगानेर, नसियां रोड स्थित दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान में सोमवार सुबह नौ बजे से कार्यक्रम होगा। इसमें छह मंजिला बालिका आवास, कार्मिक निवास, बालक आवास व सभा मंडप का लोकार्पण होगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व अशोक पाटनी होंगे। देश-विदेश से समाजबंधु समारोह में शिरकत करेंगे।

अध्यक्ष शांति कुमार जैन और कार्याध्यक्ष प्रमोद पहाड़िया ने बताया कि इस परिसर के साथ यहां से देशभर में लगभग 600 से अधिक पाठशालाएं संचालित है। विनोद छाबड़ा एवं शीला डोड्या ने बताया कि भारतवर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड के माध्यम से हर वर्ष परीक्षा आयोजित करा 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं डिग्री प्रदान की जाती है। 12 वर्षीय श्रमण संस्कृति स्वाध्याय पाठ्यक्रम के माध्यम से घर बैठे लाखों श्रावकों को अध्ययन करने की सुविधा प्रदान की जाती है। वर्ष 1996 में मुनि सुधासागर के निर्देशन व प्रेरणा से यह संस्थान शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें : अध्यापकों का गांव बना राजस्थान का ये ग्राम, शिक्षा विभाग में सर्वाधिक 160 लोग