बूथवार लोगों को जोडऩे का दिया था लक्ष्य
इस रैली में शक्ति परीक्षण का बड़ा कारण आने वाले दिनों में प्रदेश कार्यकारीणी सहित जिलों की कार्यकारिणी का लंबित होना भी रहा। वहीं, भाजपा ने बूथवार लक्ष्य भी दिए थे, जिसमें बूथवार कम से कम 50-50 लोगों को रैली से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया था। ऐसे में अपने लक्ष्य को पूरा दिखाने के लिए भी समर्थकों में होड़ नजर आई। प्रदेश भाजपा कार्यालय में रैली के लिए सभागार में मंच बनाया गया था। राजस्थान के नेताओं ने वहीं से रैली को संबोधित किया, वहीं सभागार में सीमित संख्या में कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। इसमें जयपुर शहर के ज्यादा नेता, विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहे।