
आयकर दिवस: टैक्स कलेक्शन में जोरदार वृद्धि, लेकिन नहीं बढ़ रहे आयकर दाता
Income Tax Day: आयकर विभाग 24 जुलाई यानी आज 163वां आयकर दिवस मना रहा है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 2010 से भारत में हुई थी। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद राजस्थान में आयकर दाताओं की संख्या में कोई बड़ा इजाफा नहीं हुआ है, हालांकि राजस्थान में आयकर विभाग ने भी राजस्व वसूली का कीर्तिमान स्थापित किया है। 30 जून को समाप्त चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में राजस्थान में करीब 8000 करोड़ रुपए की शुद्ध आयकर वसूली हुई है, जो पिछले साल की समान समयावधि में हुई करीब 6300 करोड़ रुपए की आयकर वसूली की तुलना में 33 फीसदी से भी अधिक है। इस साल विभाग ने 35,700 करोड़ रुपए की आयकर वसूली का लक्ष्य रखा है, जिसमें से विभाग ने इस साल इसमें से 22 फीसदी लक्ष्य हासिल भी कर लिया है।
यह भी पढ़ें : कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव, पेट्रोल-डीजल के नहीं बदले दाम
डायरेक्ट टैक्स का गणित
डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के आंकड़ों में कुल जमा टैक्स का ब्योरा होता है। लेकिन, सरकार की तिजोरी में जो असल पैसा आता है वो इस संग्रह में से रिफंड की रकम हटाकर ही पहुंचता है। सरकार ने कालेधन पर टास्क फोर्स बनाने और इनकम टैक्स की नई साइट बनाने जैसे कई बड़े सुधार कार्य किए हैं। इन सबसे टैक्सपेयर्स का दायरा बढ़ाया गया और सरकार की झोली में मोटी रकम बतौर टैक्स आ रही है।
Published on:
24 Jul 2023 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
