उन्होंने कहा, ‘आज मैंने स्वयं रात्रि गश्त में निकलकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को जांचा है। इस दौरान कोई भी पुलिस का अधिकारी या जवान शराब पीये हुए, अवैध वसूली करते हुए या कार्य में लापरवाई करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। हमारे यहां निकम्मे और भ्रष्ट अधिकारियों और जवानों की कोई जगह नहीं है। बहरोड़ की जनता चैन की नींद सोये यही हमारा कर्त्तव्य है यही हमारा धर्म है और इसका हम पालन करेंगे।'